कन्हौली में एसएसबी ने 100 किसानों को दिया मशरूम किट
एसएसबी 51 वीं बटालियन द्वारा कन्हौली के रामगुलाम मध्य विद्यालय के प्रांगण में मशरूम उत्पादन सह डेमो प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम वितीय वर्ष 2022-23 के तहत कन्हौली तथा सोनबरसा के सीमावर्ती गांवों के एक सौ किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र पुपरी के मशरूम उत्पाद के विशेषज्ञों द्वारा डेमो दिया गया। इस दौरान मानव व पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित की गई।कृषि विज्ञान केंद्र पुपरी के उद्धयन विशेषज्ञ मनोहर पँजिकर ने बताया कि मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया गया और बताया गया,कि कम जगह में इसकी खेती कर बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। मशरूम की खेती कर किसान बेहतर लाभ पा सकते है।कम जगह में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है।अधिक आमदनी कृषक मशरूम लगाकर ले सकते है।मशरुम उत्पादन से सम्बंधित किट का वितरण किया गया।कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने तीसरे देश के अवैध घुसपैठ व गतिविधियों, नशा से दूर रहने तथा उपस्थित छात्रों को छात्र जीवन के बाधाओं से मुकाबला करने, दृढ़निश्चयी होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प...