कन्हौली में एसएसबी ने 100 किसानों को दिया मशरूम किट


एसएसबी 51 वीं बटालियन द्वारा कन्हौली के रामगुलाम मध्य विद्यालय के प्रांगण में मशरूम उत्पादन सह डेमो प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम वितीय वर्ष 2022-23 के तहत कन्हौली तथा सोनबरसा के सीमावर्ती गांवों के एक सौ किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र पुपरी के मशरूम उत्पाद के विशेषज्ञों द्वारा डेमो दिया गया।

इस दौरान मानव व पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित की गई।कृषि विज्ञान केंद्र पुपरी के उद्धयन विशेषज्ञ मनोहर पँजिकर ने बताया कि मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया गया और बताया गया,कि कम जगह में इसकी खेती कर बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

मशरूम की खेती कर किसान बेहतर लाभ पा सकते है।कम जगह में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है।अधिक आमदनी कृषक मशरूम लगाकर ले सकते है।मशरुम उत्पादन से सम्बंधित किट का वितरण किया गया।कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने  तीसरे देश के अवैध घुसपैठ व गतिविधियों, नशा से दूर रहने तथा उपस्थित छात्रों को छात्र जीवन के बाधाओं से मुकाबला करने, दृढ़निश्चयी होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।विद्यालय के छात्र एवं  छात्राओं को चिकित्सा अधिकारी डॉ ममुनि देब्बर्मा के द्वारा चिकित्सा संबंधित जानकारी देते हुए जागरूक किया गया I   शिविर में 224 ग्रामीण एवं  171 पशुओं कि जाँच करते हुए निः शुल्क दवाओं का वितरण किया गया | 
इस अवसर पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी उमेश कुमार,प्लान इंडिया , श्री राम गुलाम मध्य विद्यालय कन्हौली के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक गण, एवं इस क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों के साथ अन्य सीमावर्ती ग्रामीण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराये I  



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रजवाड़ा में तैलिक साहू समाज ने दो धर्मशालाओं के लिए भूमि पूजन किया

ग्रामीण विपणन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, सुधा उत्पाद अब गाँव-गाँव तक

बीडीओ ने सोनबरसा के भलुआहा के 13 एवं जयनगर पंचायत के 15 वार्डो ले सफाई कर्मियों को दिया हरी झंडी दिखा रवाना किया