जिला चर्चित भुतही महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक

भुतही महावीरी झंडा को लेकर शांति-समिति की बैठक आयोजित

अरुण कुमार
भास्कर न्यूज, सोनबरसा


भुतही बाजार मध्य विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि कार्तिक माह के सप्तमी व अष्टमी तिथि  अर्थात आगामी 17 और 18 अक्टूबर को भुतही में महावीरी झंडोत्सव का आयोजन होना है,इसके लिए प्रशासन-पुलिस पूरी तरह तैयार और सजग है।उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधि और झंडा समिति के लोगो से स्थानीय समस्या व सुविधाओं,झंडा जुलूस निकलने के रुट चार्ट व समय की जानकारी ली।जिसके बाद एसडीओ ने सोनबरसा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, भुतही ओपी प्रभारी रविकांत कुमार को परसा मोड़,बेला, पठान चौक,फुलकाहा मोड़,भुतही बाजार से रैन तक गुजरने वाली सभी चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, रँनिंग फ़ोर्स की तैनाती के साथ अतिक्रमित जगहों को मुक्त कराने का दिशा निर्देश दिया।साथ ही बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन को भुतही से लोहखर पथ व रैन तक कि ध्वस्त सडकों व जलजमाव  की समस्या को यथाशीघ्र मरम्मत करने ,पेयजल, चलंत शौचालय का आग्रह किया।मौके पर प्रभारी सीओ संदीप कुमार ,प्रखण्ड प्रमुख कृष्णा देवी,उपप्रमुख अणु कुमारी,झंडा अनुज्ञप्ति धारी रामस्वार्थ साह, भुतही मुखिया अखिलेश महतो,कचोर मुखिया मधुरेन्द्र उर्फ मुन्ना मिश्रा, सोनबरसा मुखिया पति तरुण कुमार,मधेसरा पंचायत सरपंच जहाँगीर अहमद खान समाजसेवी नस्सु खां,, भलुआहा मुखिया बिलट राय ,दोस्तियाँ पंसस जयकिशोर साह उर्फ ललित समेत विभिन्न समुदायों के दर्जनों सदस्यों की उपस्थिति थी।मालूम हो कि पूर्व में दो बार 1954 तथा 1989 में कुछ असामाजिक तत्वों के कारण बिगड़े साम्प्रदायिक सौहार्द के कारण  भुतही झंडा शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना जिला पुलिस के लिए वर्षो से चुनौती बना हुआ है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रजवाड़ा में तैलिक साहू समाज ने दो धर्मशालाओं के लिए भूमि पूजन किया

ग्रामीण विपणन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, सुधा उत्पाद अब गाँव-गाँव तक

बीडीओ ने सोनबरसा के भलुआहा के 13 एवं जयनगर पंचायत के 15 वार्डो ले सफाई कर्मियों को दिया हरी झंडी दिखा रवाना किया