भुतही में महावीरी झंडा के तीसरे दिन भी मेले में उमड़ी भीड़
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भुतही में महावीरी झंडा के अवसर पर लगने वाला दो दिवसीय महावारी झंडा मेला गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होने के बाद तीसरे दिन भी मेले में भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न गांवों व सीमावर्ती नेपाल से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं रैन परिसर में लगे मेले का आनंद उठाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रैन पर मेला लगा है। मेले में खिलौना, सौंदर्य प्रसाधन, मीठाई, छोले भटूरे की दूकान के साथ साथ कई प्रकार की झूले की व्यवस्था है। मेला को लेकर इलाकें में काफी उत्साह रहता है। मेला देखने के लिए ईलाके के महिलाएं व बच्चें काफी संख्या में पहुंचते है। बच्चें जहां खिलौना की खरीददारी करवाते और झूला झूलने में व्यस्त दिखे, वहीं महिलाएं खरीददारी करती नजर आई। मेला में पहुंच रहे श्रदालु और आंगुतकों की आगवानी भुतही मुखिया मुखिया अखिलेश कुमार स्वयं कर रहे हैं। मुखिया अखिलेश ने बताया कि प्रशासनिक सहयोग से महावीरी झंडा सामाजिक सद्भाव व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि झंडा के अवसर पर दो दिवसीय मेला का आयोजन झंडा समिति द्वारा किया जाता है। वंही उन्होंने फुलकाहा ग्रामवासियों को भी धन्यवाद दिया है। मेला में शांति व्यवस्था के लिए वोलेंटियर तैनात की गई है। मेला में विधि व्यवस्था बनाये रखने के पुलिस प्रशासन के सहयोग से पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। मुखिया अखिलेश ,भुतही झंडा समिति व फुलकाहा झंडा समिति ने जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीओ संजीव कुमार, एडीशनल एसपी आशीष आनंद, बीडीओ सत्येंद्र यादव, अंचलाधिकारी शिल्पी कुमारी, भुतही, कन्हौली, सोनबरसा थानाध्यक्ष को बधाई दी है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें