निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों का हुआ उपचार
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में लोगों का हुआ उपचार
अरुण कुमार
भास्कर न्यूज, सोनबरसा
प्रखंड मुख्यालय गाँव स्थित मध्य विद्यालय कन्या में रविवार को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान बच्चों सहित बड़ों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त में दवा दी गई। शिविर में सीतामढ़ी के ऑर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद एवं उनकी टीम की अगुवाई में तकरीबन 350 लोगों की जांच कर इलाज किया गया। ऐसे मरीज जो आर्थिक तंगी के कारण अपना उपचार नहीं करा पा रहे थे। वैसे मरीजों के लिए यह निशुल्क विशेष स्वास्थ्य शिविर वरदान साबित हो रहा है। विभिन्न गांवों से आए हुए कई मरीजों ने बताया कि लगभग 6 महीने से भी ज्यादा समय से वह शरीर में हड्डियों के रोग के कारण परेशानियों से जूझ रहे थे, लेकिन पैसे के कारण वे उपचार कराने में सक्षम नहीं थे।आयुष्मान फ्रैक्चर एन्ड ऑर्थोप्लास्टी सेंटर प्रबंधन द्वारा उपचार व दवा के निशुल्क करने की घोषणा के बाद इन मरीजों ने राहत की सांस ली है। शिविर को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र प्रसाद,देवधारी रेव वंदना कुमारी की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।शिविर में पहुंचे हुए मरीजों को स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए हैं। शिविर में चिकित्सक व टीम के द्वारा मरीजों को बीमारी से संबंधित व्यायाम भी सिखाएँ गए। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें