सोनबरसा में इच्छावती मेला में जागरण कार्यक्रम में जुटेंगे भोजपुरी जगत के दिग्गज कलाकार

सोनबरसा में इच्छावती मेला में जागरण कार्यक्रम में जुटेंगे भोजपुरी जगत के कई दिग्गज कलाकार
अरुण कुमार
भास्कर न्यूज,सोनबरसा
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्ष की भाँति भारत नेपाल सीमा के झिम नदी तट पर दो दिवसीय मेला का आयोजन किया जाएगा।मेला को लेकर कार्तिक भगवान की विशालकाय प्रतिमा बनाई गई है।पूजा में  सोनबरसा पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी व उसके पति तरुण कुमार यजमान बनेंगे।वंही मेला को भव्य बनाने को लेकर दोनों ओर के ग्रामीणों ने चंदा देकर आपसी सहमति जताई है।लोगों का कहना है कि पूर्व में जिस प्रकार से लोग दूर-दूर से आकर अपनी इच्छा को पूर्ण करते थे। उसी प्रकार विगत के कुछ वर्षों में चोरीछिनतई, जुआरियों व नशेड़ियों का बोलबाला होता था।उसे दूर कर पुनः दशक पूर्व के मेला को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने भी कमर कस लिया हैं जिसका जीत जागता उदाहरण बीते महावीरी झंडा हैं जो कि विलुप्त होने के कगार पर था पर इसबार ग्रामीणों ने इसे पुनः स्थापित कर मिशाल कायम कर दिया।वंही मेला में भोजपुरी के कई दिग्गज महिला व पुरुष कलाकार अपना प्रदर्शन देंगे।मुख्य गायक सल्लू खेसारी,स्टार गायक चंदन चंचल,भव्य झांकी लेकर मनीष मस्ताना, इमरान मस्ताना,मोना,प्रियंका  गीतकार अभिषेक अभी समेत दर्जनों कलाकार अश्लीलता से ऊपर उठकर जागरण कार्यक्रम में भक्ति रचनाओं से श्रोताओं को झूमाने पहुंचेंगे।

टिप्पणियाँ