संदेश

ग्रामीण विपणन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, सुधा उत्पाद अब गाँव-गाँव तक

चित्र
बुधवार को मढ़िया पंचायत अंतर्गत बन्दरझुला बीएमसी में ग्रामीण विपणन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें स्थानीय पदाधिकारी, दुग्ध उत्पादक, और सुधा डेयरी से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा ने ग्रामीण विपणन को दुग्ध उत्पादकों की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत पहल बताया। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी सुधा के गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे, जिससे उपभोक्ताओं और उत्पादकों – दोनों को लाभ मिलेगा। बीएमसी संचालक संजीव राय ने जानकारी दी कि इस पहल से लगभग 125 समितियां लाभान्वित होंगी और भविष्य में सुधा के सभी उत्पाद जैसे दूध, दही, लस्सी, मिठाई, पनीर, पेड़ा, घी आदि घर-घर तक पहुंचाए जाएंगे। राम संजीवन राय ने पशुपालकों से अपील की कि वे इस संसाधन का उपयोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने में करें और सुधा ब्रांड पर भरोसा बनाए रखें, क्योंकि यह शुद्धता की गारंटी देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविनय ठाकुर ने की तथा संचालन का दायित्व मोहन राय...

रजवाड़ा में तैलिक साहू समाज ने दो धर्मशालाओं के लिए भूमि पूजन किया

चित्र
साहू तैलिक समाज की सामाजिक और राजनीतिक हिस्सेदारी को मजबूत करने के लिए प्रखंड के दो स्थानों पर धर्मशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम भव्य रूप से हुआ। कार्यक्रम में समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और राजनीतिक जागरूकता पर जोर दिया गया। दलकावा रोड स्थित स्थल पर रामकेवल साह, देवन साह, हरि साह, रामनारायण साह और सुरेंद्र साह ने कुल 10 डिसमिल जमीन दान दी। सोनबरसा रोड पर डाक बाबू सत्येंद्र साह ने 7 डिसमिल भूमि दान की। इसके अलावा समाज द्वारा खरीदी गई 7 डिसमिल जमीन भी धर्मशाला निर्माण के लिए समर्पित की गई। कुल 24 डिसमिल भूमि समाज को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत शिरोमणि माता कर्मा बाई और भामा साह के जयकारों के साथ दीप प्रज्वलन से हुई। अध्यक्षता संजय कुमार रवि ने की। संचालन वीरेंद्र रवि ने किया। मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष विनोद प्रसाद को डॉ. अजय कुमार ने अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। समारोह में अधिवक्ता रामनरेश साह ने कहा कि समाज की राजनीति में हिस्सेदारी बहुत कम है। इसे बदलने के लिए संगठित होना जरूरी है। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ वोटर बनकर रह गए हैं, अब नेत...

कचोर पंचायत के मुखिया की गोली मार हत्या

चित्र
सोनबरसा प्रखण्ड के कचोर पंचायत के मुखिया मधुरेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ मुन्ना मिश्र की रीगा थाना क्षेत्र के रामनगरा में गोली मारकर हत्या कर दी है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार वो अपनी पत्नी रंजू देवी के साथ निजी कार से सोनबरसा स्थित अपने पैतृक गांव से बसवरिया स्थित घर जा रहे थे। रास्ते में सीमेंट फैक्ट्री से आगे मोड़ पर पांच-छः की संख्या में आए बदमाशों ने कार को घेरकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए आठ राउंड फायरिंग की। मुखिया को सीने में पांच गोलियां लगीं। उन्हें मरा हुआ समक्ष अपराधी फरार हो गए। घटना करीब 8:10 बजे की है।गाड़ी में बैठे पत्नी व डॉगी को अपराधियों ने कोई क्षति नहीं पहुंचायी। घटना की सूचना उसकी पत्नी ने घर पर अपनी पुत्री दीक्षा को फोन कर घटना की जानकारी दी।यह खबर जिला भर में आग की तरह फैल गई। तब बेटी की सूचना पर पुलिस और दूसरे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब उन्हें गंभीर स्थिति में शहर के एक निजी क्लिनिक ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में मुखिया समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की ...

मलंगवा - सोनबरसा पुलिस के पहल पर नेपाली युवक अपहरण मुक्त

चित्र
   थाना क्षेत्र के बसतपुर से सीमावर्ती सर्लाही के अपहृत युवक को नेपाल व सोनबरसा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में अपहरण मुक्त कराया गया है।जानकारी के अनुसार बागमती नगरपालिका वार्ड 10 निवासी शेख उजैर के 18 वर्षीय पुत्र शेख जैयस का सोनबरसा से  24 अक्टूबर को अपहरण कर लिया गया था।वंही अपहरणकर्ताओं ने जैयस के मोबाइल से फोन कर उनके परिजनों से 12 लाख भारतीय रुपए की मांग की।इसके बाद परिजनों ने जिला प्रहरी कार्यालय मलंगवा में लिखित शिकायत दर्ज कराई।जँहा एसपी रविन्द्र बहादुर सिंह ने निर्देश पर  सब इंस्पेक्टर सुभाष यादव के नेतृत्व में सोनबरसा पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के पुरंदाहा रजवाड़ा पश्चिमी पंचायत के बसतपुर से अपहृत जैयस को छुड़ा लिया गया।वंही अपहरण करने वाले मनीष कुमार को सोनबरसा थाना पुलिस हिरासत में लेकर अपहरण का मामला दर्ज किया है।घटना में संलग्न एक अन्य आरोपी थाना क्षेत्र के लालबंदी निवासी सरफराज फरार हैं।नेपाल पुलिस के मुताबिक अपहृत ज़ैयास के भाई शेख अपलैस के विरुद्ध नेपाल और भारत दोनों जगह नकली नोट जैसे आपराधिक मामला दर्ज है। अपलैस वर्तमान में फरार है पुलिस का मानना ​​...

लोक आस्था का महापर्व मनाने पहुँचते है झिम नदी घाट पर दो देशों के छठव्रती

चित्र
भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध है। लोक आस्था के महापर्व पर बिहार में ये पंक्तियां पूर्णतया चरितार्थ होते दिखाई देती हैं। भारत व नेपाल की छठ व्रती बड़ी संख्या में एक ही नदी घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाने के लिए जुटते हैं। हर वर्ष छठ के मौके पर बिहार के सीतामढ़ी जिले के सीमावर्ती प्रखंड मुख्यालय सोनबरसा में ऐसा नजारा दिखता है। हर साल छठ पूजा के मौके पर यहां संस्कृति की अद्भुत एकजुटता देखने को मिलती है। बिहार-नेपाल के लोग छठ महापर्व इकट्ठा मनाते हैं। यह नजारा सोनबरसा प्रखंड की सीमा पर अवस्थित सोनबरसा(भारत)-त्रिभुवन नगर (नेपाल) बार्डर पर इसका विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।भारत तथा नेपाल के छठव्रती लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मिलजुलकर धूमधाम से मनाते हैं। नदी के पूर्वी तट पर  सीमावर्ती नेपाल के सर्लाही जिलान्तर्गत ब्रह्मपुरी गांवपलिका के त्रिभुवन नगर व सोनबरसा प्रखंड की सीमा पर प्रखंड के दर्जनों गांव जैसे सोनबरसा, लालबंदी, बसतपुर, हरिहरपुर, बिश्रामपुर, जहदी आदि एवं नेपाल के त्रिभुवन नगर, मलंगवा आदि इलाकों के बड़ी संख्या में दोनों दे...

भुतही थानाध्यक्ष को गुलदस्ता देकर स्वागत करते सामाजिक कार्यकर्ता

चित्र
 भुतही थानाध्यक्ष के रूप में देवेन्द्र चौधरी ने किया पदभार ग्रहण भुतही थाना में सोमवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी के निर्देशानुसार देवेंद्र चौधरी ने भुतही के नए थानाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया । इस दौरान थाने के सभी पुलिस कर्मियों से जान- पहचान करते हुए थाने का जायजा लिया । इस क्रम में थाना क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाने में पदस्थापित पदाधिकारी व पुलिसकर्मियों से बैठक कर विचार- विमर्श कर कई दिशा निर्देश दिया। उन्होंन दीपावली व  छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण, शराब तस्करों पर शिकंजा ,शांति व्यवस्था कायम रखना व नागरिकों के बीच पुलिस की बेहतर कार्य कुशलता व छवि प्रस्तुत करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस मौके पर मधेसरा पैक्स अरुण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सन्नी कुमार भारती समेत दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद थे।  

तस्करी रोकने के लिए होगी सघन चेकिंग

चित्र
भारत व् नेपाल के प्रशासनिक अधिकारीयों के बीच सूचनाओं का होगा आदान- प्रदान  सीमावर्ती महोत्तरी जिला के मटिहानी स्थित एक होटल में भारत-नेपाल समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक रौतहट के सीडीओ हीरालाल रेग्मी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमे भारत और नेपाल के पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।बैठक में सीमा सुरक्षा को और प्रभावी बनाने और गंभीर अपराधों पर नियंत्रण के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया। जाली करेंसी, मानव तस्करी, बाल विवाह और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दोनों देशों के अधिकारियों ने सीमाओं पर सघन चेकिंग, गश्ती और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान की आवश्यकता पर बल दिया। यह तय किया गया कि दोनों देशों के सुरक्षा बल आपसी समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।बिहार में लागू मद्य निषेध कानून को प्रभावी बनाने में नेपाल द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए, दोनों पक्षों ने इसे और सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की। बताया गया की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीतियों पर...

भारतीय युवक की नेपाल में नृशंस हत्या मामले में एक बदमाश गिरफ्तार

चित्र
  सीमावर्ती नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिक की गला रेत कर नृशंस हत्या मामले में भारत नेपाल सीमा के गोरखकाली सड़क खण्ड से  एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है।युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पुरंदाहा रजवाड़ा पश्चिमी पंचायत वार्ड 7 निवासी राजन राय उर्फ राजनंदन राय के 27 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र राय के रूप में की गई हैं।मालूम हो कि बीते वर्ष 11 मई को नेपाल के सर्लाही जिलान्तर्गत हरिपूर्वा नगरपालिका वार्ड 1 स्थित अनरजित महरा के खेत मे सोनबरसा थाना निवासी स्व रामबाबू महतो के 26 वर्षीय पुत्र शेखर सुमन उर्फ सिकु का गर्दन कटा धर बरामद हुआ था।पुलिस को अनुसंधान के क्रम में हत्या में संलग्न फरार बदमाशों में से उक्त युवक की तलाश थी । जिसे मलंगवा थाना क्षेत्र के वार्ड 8 से बरामद कर सर्लाही जिला अदालत से आवश्यक अनुसंधान के लिए 5 दिनों के लिए रिमांड पर लिया गया है।  

भुतही में महावीरी झंडा के तीसरे दिन भी मेले में उमड़ी भीड़

चित्र
    भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के भुतही में महावीरी झंडा के अवसर पर लगने वाला  दो दिवसीय महावारी झंडा मेला गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होने के बाद तीसरे दिन भी मेले में भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर प्रखंड के विभिन्न गांवों व सीमावर्ती नेपाल से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं रैन परिसर में लगे मेले का आनंद उठाया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रैन पर मेला लगा है।  मेले में खिलौना, सौंदर्य प्रसाधन, मीठाई, छोले भटूरे की दूकान के साथ साथ कई प्रकार की झूले की व्यवस्था है। मेला को लेकर इलाकें में काफी उत्साह रहता है। मेला देखने के लिए ईलाके के महिलाएं व बच्चें काफी संख्या में पहुंचते है। बच्चें जहां खिलौना की खरीददारी करवाते और झूला झूलने में व्यस्त दिखे, वहीं महिलाएं खरीददारी करती नजर आई। मेला में पहुंच रहे श्रदालु और आंगुतकों की आगवानी भुतही मुखिया मुखिया अखिलेश कुमार स्वयं कर रहे हैं। मुखिया अखिलेश ने बताया कि प्रशासनिक सहयोग से महावीरी झंडा सामाजिक सद्भाव व शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि झंडा के अवसर पर दो दिवसीय मेला का आयोजन ...

सोनबरसा में कृष्णा चाइल्ड क्लिनिक द्वारा फ्री मेडीकल कैम्प

चित्र
  सोनबरसा आदर्श कन्या मध्य विद्यालय में कृष्णा चाइल्ड क्लिनीक द्वारा दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में नवजात एव शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ अर्जुन कुमार प्रमोद द्वारा समर्थित कार्यक्रम में भाग लिया और शिविर के पहले दिन के 125 स्कूल के बच्चों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।जबकि दूसरे दिन रविवार को स्कूल समेत बाहरी 175  बच्चों के स्वास्थ्य की जाँच कर निःशुल्क दवा वितरण किया गया।डॉ. अर्जुन ने बताया कि उन्होंने चरणबद्ध तरीके से प्रखंड के सभी गांवों में चिकित्सा शिविर आयोजित करने और मुफ्त चिकित्सा जांच प्रदान करने का निर्णय लिया है और साथ ही निदान किए गए सभी बच्चों को मुफ्त दवाइयां प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि विशेष रूप से बच्चों के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य और उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों और उनके माता-पिता के बीच बुनियादी स्वास्थ्य सावधानियों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने अपने बचपन की यादों को साझा करते हुए बच्चों को सदा सत्य बोलने, अनुशासन प्रिय बनने खाना खाने से पहले तथा बाद में साबुन ...

रमजान को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक

चित्र
अरुण कुमार प्रखण्ड मुख्यालय सोनबरसा सहित आस-पास के बाजारों में रमजान शुरू होते ही खरीददारों की चहल-पहल बढ़ गई हैं।इस पर्व से जुड़े विभिन्न उपयोगी सामानों की दुकानें भी सज गई हैं।पाक व मुकद्दस का महीना रमजान के शुरुआती ही मुस्लिम समुदाय के लोग अपने इबादत में मशगूल हो जाते हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल पहल दिखाई दे रही है। शाम होने से पहले इफ्तार सामान खरीदने लोग बाजार में निकल जाते हैं जिससे बाजार की भी रौनक बढ़ी है। सोनबरसा के बाद भुतही, मधेसरा,मड़पा,पिपरा परसाईन,चक्की,बेला, फतहपुर के  कई इलाकों में इफ्तार के लिए फ्रूट्स की अस्थाई दुकानें लग गई हैं। रमजान के महीने में पूरा एक महीना तक रोजा रखने के बहुत सारे फजीलत हैं।अल्लाह इस महीने में इबादत करने वालो की सभी गुनाह माफ कर देती हैं।इस माह वक्ती नमाज के साथ साथ तरावीह की नमाज अदा की जाती हैं।इस मौके पर रोजेदार इफ्तार के समय फल-फूल खाते हैं।इफ्तार के समय खजूर खाने की अपनी अलग अहमियत हैं।पैगम्बर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम भी खजूर से ही रोजा खोलते थे। वहीं कई स्थानों पर महिलाएं भी जमात से तरावीह अदा कर रही हैं। ...

कन्हौली थाना के विशनपुर आधार में रोशनदानी तोड़कर लाखों की चोरी

चित्र
कन्हौली थाना क्षेत्र के विशनपुर आधार गांव में बीते सोमवार की रात्रि एक व्यक्ति के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की सामान चोरी कर ली।गाँव के वार्ड 5 निवासी गुलटेन महतो के पुत्र सुरेश महतो के घर से सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते चोरों ने रोशनदानी को तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।घटना की जानकारी  अहले सुबह गाँव के राजमिस्त्री ब्रह्मदेव महतो प्रतिदिन की भांति घटना स्थल से सटे ब्रह्म स्थान व महारानी स्थान में साफ-सफाई कर घण्टा बजाना चाहा।परन्तु घण्टा गायब था। पीछे मुड़ने पर घटित घर से सटे एक सीढ़ी लगी देख श्री महतो ने गाँव के वार्ड 4 में विवाहित जितेंद्र महतो की पत्नी शीला देवी को इसकी जानकारी दी।शीला पीड़ित सुरेश महतो की पुत्री हैं।सुरेश सपरिवार दिल्ली में रहकर आजीविका कमाता हैं और गाँव के घर की चाभी अपनी पुत्री शीला की देखभाल करने के लिए दे दिया हैं। शीला व आसपास के ग्रामीणों ने घर खोलकर प्रवेश किया तो देखा कि रोशनदानी टूटा हुआ है।घर के पेटी-ट्रंक आदि का ताला टूटा था।वंही घर के अंदर के गैस सिलेंडर, मंगलसूत्र, पायल,पीतल व तांबे के दो दर्जन से भी अधिक बरतन व एक हजार नगद...

कब्रिस्तान घेराबन्दी के मामले में कोई निर्णय नहीं

चित्र
अंचल के इंदरवा पँचायत अंतर्गत सहोड़वा गाँव के सरेह में कब्रिस्तान घेराबन्दी का मामला मंगलवार को दूसरी बैठक में भी अनिर्णायक रहा।चार दिन पूर्व शनिवार को हुए बैठक में कब्रिस्तान के घेराबंदी पर दो पक्षों में विवाद को लेकर सीओ संदीप कुमार ने निर्माण कार्य पर रोक लगाते हुए  दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था।साथ ही बैठक में दोनों पक्षो के अगुवा के आपसी सहमति के आधार पर निर्णय लेने की बात कही गई थी।परन्तु लगभग दो घण्टे की बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।सीओ ने बताया कि विवादित कब्रिस्तान घेराबन्दी का मामला वरीय अधिकारियों के संज्ञान में है।बैठक में दोंनो पक्षो द्वारा कोई सहमति नहीं बन सकी हैं जिसको लेकर निर्णय तक निर्माण कार्य बंद रहेगी।मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों के संज्ञान में है।

कब्रिस्तान घेराबंदी को लेकर उपजा विवाद

चित्र
अंचल क्षेत्र के सहोरवा गांव में शनिवार को कब्रिस्तान घेरा बंदी को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। जिसको देखते हुए वहां अंचलाधिकारी संदीप कुमार एवं सोनबरसा थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने पहुंचकर मामले को सुलझाया। उनके पहुंचने से पहले गांव के दो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए थे।  लेकिन अब मामला पूरी तरह शांत हो चुका है। ऐसा सीओ ने लौटने के बाद बताया।सीओ के अनुसार वहां बिहार सरकार की भीठ की जमीन है। जो खतियान में भी दर्ज है। लेकिन वहीं से होकर गांव के दूसरे समुदाय के लोगों को खेत व पोखर तक जाने का रास्ता है। उक्त पोखर की जल जीवन हरियाली के तहत लघु संसाधन विभाग द्वारा 26 अक्टूबर 2019 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा रिमोट द्वारा 35 लाख 38 हजार 192 रुपए की प्राक्कलित राशि से जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया था।दो सप्ताह पूर्व जब कब्रिस्तान घेराबन्दी का निर्माण प्रारंभ हुआ तो लोगों ने मामले को लेकर आपत्ति जताई। ततपश्चात काम को रोक दिया गया। मामले को लेकर इसकी जांच सीओ द्वारा कराई गई। परन्तु सहोड़वा के सैकड़ों ग्रामीणों ने कथित रूप से जनप्रतिनिधियों द्वारा ठेकेदार व एक प...

एसएसबी इटालियन पिस्टल के साथ 4 को दबोचा

चित्र
कन्हौली थाना क्षेत्र के मुरहाडीह में पिलर संख्या 333/34 के समीप अस्थायी झोपड़ी से एसएसबी जवानों ने 7.65 एमएम के इटालियन पिस्टल के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार बदमाशों की पहचान सीमावर्ती सर्लाही जिला के बरहथवा वार्ड 5 निवासी राम सोगारथ महरा के 40 वर्षीय रामबाबू महरा ,हितलाल महरा के 28 वर्षीय पुत्र शंभु महरा,मेजरगंज थाना क्षेत्र के राजेंद्र प्रसाद के 42 वर्षीय पुत्र सुबोध गुप्ता 37 वर्षीय आमोद कुमार गुप्ता के रूप में की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसबी 20 वीं बटालियन के सहायक कमांडेट वेदप्रकाश नौटियाल को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरहाडीह के एक अस्थायी झोपडी में कुछ बदमाशों द्वारा फिरौती की रकम वसूल की जानी है।जिसको लेकर नौटियाल के नेतृत्व में अरविंद कुमार, अजित कुमार सिंह, रिंकू शर्मा,मनु माँझी, विकास कुमार समेत 12 सदस्यों की एक विशेष टीम गठित की गई।जवानों ने पहले रेकी कर उक्त झोपड़ी की घेराबंदी की।जँहा जवानों को देख एक बदमाश घास के नीचे छिपाया हुआ कुछ सामान ढूंढने लगा। टीम ने सभी बदमाशों को पकड़ झोपडी की तलाशी ली जँहा 7.65 एमएम की इटालियन प...

डीडीसी ने आवास योजना तथा मनरेगा योजना की जाँच

चित्र
शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थिति प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में डीडीसी विनय कुमार ने प्रखंड में चल रहे मनरेगा एवं आवास योजना के कार्य का निरीक्षण कर बैठक किया।मौके पर बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ,मनरेगा पीओ शशि शेखर ठाकुर,सहित सभी पीटीए,आवास पर्यवेक्षक, रोजगार सेवक , आवास सहायक एवं मनरेगा विभाग के कर्मी उपस्थित थे।प्रखंड क्षेत्र के सभी आवास सहायकों एवं मनरेगा विभाग वालों के साथ एक बैठक कर प्रधानमंत्री आवास योजना,इंदिरा आवास योजना एवं मनरेगा योजना से संबंधित आवश्यक निर्देश दिया। इस अवसर पर एक-एक आवास सहायकों से लक्ष्य को पूरा नहीं करने के कारण पूछें गए और कब तक में उसे पूरा करना है निर्देश दिए गए।मनरेगा से संबंधित संचालित योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि हर योजना के कार्य स्थल पर शिलापट्ट जरूर लगी हुई होनी चाहिए। साथ ही काम के प्रति शीतलता पाए जाने पर करवाई करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर डीडीसी ने समीक्षा के साथ अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप मार्च तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।डीडीसी ने अधवाड़ा समूह...

कन्हौली में एसएसबी ने 100 किसानों को दिया मशरूम किट

चित्र
एसएसबी 51 वीं बटालियन द्वारा कन्हौली के रामगुलाम मध्य विद्यालय के प्रांगण में मशरूम उत्पादन सह डेमो प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसमें कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम वितीय वर्ष 2022-23 के तहत कन्हौली तथा सोनबरसा के सीमावर्ती गांवों के एक सौ किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र पुपरी के मशरूम उत्पाद के विशेषज्ञों द्वारा डेमो दिया गया। इस दौरान मानव व पशु चिकित्सा शिविर भी आयोजित की गई।कृषि विज्ञान केंद्र पुपरी के उद्धयन विशेषज्ञ मनोहर पँजिकर ने बताया कि मशरूम की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक किया गया और बताया गया,कि कम जगह में इसकी खेती कर बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। मशरूम की खेती कर किसान बेहतर लाभ पा सकते है।कम जगह में इसकी खेती आसानी से की जा सकती है।अधिक आमदनी कृषक मशरूम लगाकर ले सकते है।मशरुम उत्पादन से सम्बंधित किट का वितरण किया गया।कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने  तीसरे देश के अवैध घुसपैठ व गतिविधियों, नशा से दूर रहने तथा उपस्थित छात्रों को छात्र जीवन के बाधाओं से मुकाबला करने, दृढ़निश्चयी होकर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प...

लोह्खर में नौ दिवसीय अखंड सीताराम नाम जाप यज्ञ शुरू

चित्र
 प्रखंड के विशनपुर गोनाही पंचायत के लोहखर में बुधवार को नौ दिवसीय अखंड सीताराम नाम जाप यज्ञ का शुभारंभ  मुख्यअतिथि जिलापार्षद सुनील कुमार उर्फ संजय ने  फीता काटकर किया।इस दौरान 551 कुँवारी कन्याओ ने सुपैना स्थित झीम नदी के पावनतट पर महंथ महेंद्र झा के वैदिक मंत्रोचारण के साथ कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर स्थापित किया। महायज्ञ के यजमान कौशल किशोर कापड़ व आयोजक प्रतिनिधि कामरेड गणेश साह ने बताया कि लोहखर के ग्रामीणों के सहयोग से विश्व कल्याणार्थ नौ दिवसीय यज्ञ में बावन अवतार के प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। इस अवसर पर आयोजक समिति द्वारा अयोध्या धाम के कलाकारों द्वारा रामलीला का आयोजन भी किया जायेगा। वंही इंदरवा पँचायत के इंदरवा गांव में भी नवस्थापित माँ वैष्णो देवी के मंदिर में कलश यात्रा को लेकर सीमावर्ती नेपाल के सिंगियाही नदी तटपर 1 सौ एक कन्याओं ने कलश भर मन्दिर प्रांगण में स्थापित किया।

जीविका दीदियों ने बिहार दिवस पर रंगोली व् मेहंदी प्रतियोगिता के साथ प्रभात फेरी निकाली

चित्र
 बिहार दिवस के मौके पर मधेसरा पँचायत में जीविका द्वारा मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जीविका दीदियों ने प्रभात फेरी निकाली।बीपीएम शिवेंद्र कुमार ने बताया कि उड़ान व उमंग वीओ के दीदियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।बुधवार की अहले सुबह अपने-अपने क्षेत्रों के गली-मोहल्लों में सर-सफाई कर प्रभात फेरी निकाली गई।जीविका दीदियों ने शराबबंदी, पोषण,आजीविका सवंर्धन एवं स्वच्छता विषय पर रंगोली बनाने के साथ-साथ मेहंदी डिजाइन के माध्यम से एक-से बढ़कर एक कलाकृतियों का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में कम्युनिटी कोऑर्डिनेटर शंकर चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर कार्यक्रम की आयोजना की गई हैं।मौके पर एमआरपी रेखा रानी,सीएनआरपी नूतन कुमारी ,सीएम रीना देवी,सोनम कुमारी, सुनीता देवी, रेणु देवी,मंजू देवी,सरस्वती देवी,किरण देवी,सुनैना देवी,अनंत देवी, सागर देवी,धर्मशीला देवी,सिकिलिया देवी,सुनैना समेत दर्जनों दीदियों की मौजूदगी थी।

ज्ञान गंगा इंटरमीडिएट आर्ट क्लासेज के छात्रों ने लहराया परचम

चित्र
 प्रखंड के सोनबरसा स्थित ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर में बुधवार को 28 छात्रों को मोमेंटो,मेडल व कलम-डायरी देकर सम्मानित किया गया।प्रखंड क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं ने बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होेकर अभिभावकों सहित शिक्षकों का सम्मान बढ़ाया है। जारी हुए इंटरमीडिएट के परीक्षा फल के बाद ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने लोगों को यह मानने पर मजबूर कर दिया कि गांव में रहते हुए भी ये बच्चे शहरों में पढ़ने वाले बच्चों से कम नहीं हैं। प्रखंड मुख्यालय में संचालित ज्ञान गंगा आर्ट्स इण्टरमीडिएट क्लासेज  में अध्ययनरत कई छात्र-छात्राआंे ने इंटर की परीक्षा में बेहतर अंक लाकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। संस्थान के संचालक श्याम किशोर यादव ने बताया की रामजी कुमार ने 408,मुरली कुमार ने 404,मधु कुमारी ने 370 अंक हासिल किया हैं।इस प्रकार संस्थान के 17 छात्रों ने प्रथम तथा 11 छात्रों ने उतीर्ण किया है।